धन गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व आज महान कीर्तन दरबार ऑफीसर क्लब कचहरी रोड़ अजमेर में...

ੴ ਸਤਿਗੁਰ ਪ੍ਰਸਾਦਿ । 

सतगुरु नानक प्रगटिआ मिटी धुंध जग चानण होआ || 

जिऊं कर सूरज निकलिआ तारे छपे अंधेर पलोआ ॥


धन गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व आज 

महान कीर्तन दरबार 

ऑफीसर क्लब कचहरी रोड़  अजमेर में...

 अजमेर। सिख पंथ  के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन पर्व पर्व आज 15 नवम्बर  को देश - विदेश में मनाया जायेगा। 

अजमेर में गुरु नानक गंज अजमेर में शुशोभित  गुरुद्वारा श्री नानक सभा की ओर से आज विशेष  कीर्तन दरबार स्थानीय कचहरी रोड स्थित रेलवे ऑफीसर क्लब में सजाया जायेगा ।

विशेष कीर्तन दरबार के लिये  गंज गुरुद्वारा साहिब से  साहिब श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी महाराज का स्वरुप नगर कीर्तन के साथ  शोभा यात्रा 15 नवम्बर शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे

आरंभ होकर महावीर सर्किल, मालवा होटल, पावर हाऊस, पटेल मैदान होते हुए रेलवे ऑफीसर क्लब कचहरी रोड़ पहुँचेगी जहां दोपहर तीन बजे तक महान गुरुबाणी कीर्तन दरबार में पंथ के प्रसिद्ध रागी व प्रचारक

सिंह साहिब भाई मान सिंह जी (साबका का ग्रंथी श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर), भाई सुरेंद्र सिंह जी (पटेल नगर वाले), ज्ञानी सतपाल सिंह जी (हजूरी रागी) अपनी मधुर वाणी द्वारा गुरुबाणी शब्द कीर्तन कथा व्याखान कर संगत को निहाल करेगें। कीर्तन दरबार की समाप्ति  उपरान्त साहिब श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी के शान में शोभा यात्रा वापसी में दोपहर लगभग  3.30 बजे आरम्भ होकर सूचना केन्द्र, पटेल मैदान, मेडिकल कॉलेज, बजरंगगढ़ चौराहा, महावीर सर्किल होते हुए निज स्थान गंज गुरुद्वारा साहिब पहुँचेगी।


प्रबन्धक कमेटी गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा गुरु नानक गंज, अजमेर के 

स. कुलदीप सिंह गुलवान: संरक्षक

मो. 9460180329

स. हरमन्दर सिंह गांधी: प्रधान 

मो. 9785035010

स. बलबीर सिंह बग्गा: मीत प्रधान

मो. 9950664221

गुरजीत सिंह खुराना: सचिव

मो. 9251828037

गुरजीत सिंह खुराना सचिव

मो. 9460180329

 समेत  सभी सदस्यों ने गुरुनानक नाम लेवा  समूह साध संगत को गुरु पर्व हार्दिक बधाई और  शुभकामना देते हुए महान कीर्तन दरबार में पधार कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।

 🙏

गोपाल सिंह लबाना 

सम्पादक: 





👉 *मो.वाट्सअप/पे-फोन9414007822,                                      🙏

👇 

मैन मीनू में जाने के लिए 

अधिक समाचार पढ़े

 👇 नीचे किल्क करें 👇 

https://www.dailymaruprahar.page/?m=1

👇 अपने विचार कमेंट्स बाक्स




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 658, Date : 18-08-2025

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 696, Date : 17-08-2025