80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया; निदेशक वित्त श्रीमती आनंद आशुतोष ने किया ध्वजारोहण, दैनिक राज्यादेश की सह-संपादक लीना शेवकानी समेत 105 प्रतिभाएं सम्मानित
अजमेर डिस्कॉम मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया; निदेशक वित्त श्रीमती आनंद आशुतोष ने किया ध्वजारोहण, दैनिक राज्यादेश की सह-संपादक लीना शेवकानी समेत 105 प्रतिभाएं सम्मानित दैनिक मरु प्रहार / दैनिक राज्यादेश अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (अजमेर डिस्कॉम) के पंचशील स्थित कॉर्पोरेट मुख्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि निगम की निदेशक (वित्त) श्रीमती आनंद आशुतोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से उपभोक्ता सेवा करने का आह्वान किया। पत्रकारिता और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान समारोह में निगम क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 100 कर्मचारियों तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'दैनिक राज्यादेश' समाचार पत्र की सह-संपादक लीना शेवकानी समेत 5 पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 12 जिलों का विशाल कार्यक्षेत्र उल्लेखनीय है कि अजमेर...