Posts

Showing posts with the label अवैध खनन

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्यवाही, करोड़ों की लगाई पैनल्टी

Image
  अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्यवाही,  करोड़ों की लगाई पैनल्टी सोलाया में एक लाख टन अवैध खनन निर्गमन पर 3 करोड़, रेलमगरा के खटुकड़ा में एक करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी लगाई   अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान- कुचामन के सोलाया में एक लाख टन अवैध खनन निर्गमन पर 3 करोड़, रेलमगरा के खटुकड़ा में एक करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी लगाई - अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रदेशभर में ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी -खनन माफियाओं में हड़कंप  24 जनवरी 2024, 07:20 PM जयपुर, 24 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 जनवरी से जारी राज्यव्यापी संयुक्त अभियान के दौरान कुचामन के पास सोलाया गांव में बड़ी कार्यवाही करते हुए चेजा पत्थर के एक लाख 3 हजार 950 टन अवैध खनन निर्गमान पर 3 करोड़ 64 लाख 22 हजार 500 रूपए तथा राजसमंद वृत में रेलमगरा के पास खटुकडा में अवैध खातेदारी पिट से लगभग 9300 टन फेल्सपार निगर्मन पर एक करोड़ 12 लाख की पेनल्टी लगाई गई है। इसके साथ ही प्रदेश भर में अवैध खनन, अवैध तरीके से खनिज परिवहन और अवैध खनिज भण्डारण पर सख्त कार्यवाहियां जार