Posts

Showing posts with the label पर्यटन

हवन यज्ञ करके किया जायेगा दीवान सोभराजमल को नमन

Image
आर्य समाज नला बाजार मून्दडी मौहल्ला द्वारा हवन यज्ञ करके किया जायेगा दीवान सोभराजमल को नमन      आर्य समाज के वैदिक विद्वान आचार्य गोविन्दसिंह व जागेश्वर निर्मल के ब्रम्हत्व में होगा हवन यज्ञ दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता।       अजमेर 29 नवम्बर 2023 आर्य समाज संस्था नला बाजार मून्दडी मौहल्ला सदर बाजार के तत्वावधान में आगामी रविवार को दीवान सोभराजमल पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विश्व शान्ति हवन यज्ञ के माध्यम से रविवार 03 दिसम्बर को सांयकाल 04.00 बजे से हवन यज्ञ के माध्यम से नमन किया जायेगा।        इस अवसर पर हवन यज्ञ के माध्यम से विश्व शान्ति और समस्त जीवो के कल्याण की प्रार्थना भी की जायेगी।     आर्य समाज संस्था नला बाजार सदर बाजार मून्दडी मौहल्ला के संयुक्त मंत्री रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि हवन यज्ञ के ब्रम्हा वैदिक विद्वान आचार्य गोविन्दसिंह एवं पण्डित जागेश्वर निर्मल होगे।       यजमान के रूप में वरिष्ठ नागरिक सुश्री चन्द्रा देवनानी, डा.सरला, श्रीमती नीरू विधानी, निर्मला हून्दलानी, चेतन मंगलानी, पुष्पा छतवानी, संयुक्त मंत्री रमेश लालवान

क्यों इतनी घुमक्कड़ी करने लगे हिन्दुस्तानी : आर. के. सिन्हा

Image
  ( विशेष: वर्ष 2022 में दो करोड़ लोग देश से बाहर घूमने-फिरने गये, एक मोटे तौर पर एक घुमक्कड़ी एक हफ्ते में एक हजार डालर अर्थात 80 हजार खर्च करता है। क्या हम भी उसी अनुपात में विदेशी पर्यटकों की अपने यहां आवक बढ़ाने में सफल हो रहे हैं? इन्हीं सवालों को तलाश करता आर.के. सिन्हा का यह आलेख है । लेखक आर.के. सिन्हा,  पूर्व  राज्य सभा सांसद हैं - सम्पादक  : जी. एस.  लबाना ) क्यों इतनी घुमक्कड़ी करने लगे हिन्दुस्तानी :  आर. के. सिन्हा         आप देश के किसी भी हवाई अड्डे या रेलवे स्टेशन पर चले जाएं, आपको वहां पर एक जैसा नजारा ही देखने में आएगा। उधर आने जाने वाले मुसाफिरों की भीड़ नजर आएगी। लगता है कि सारा देश ही घूमने के मूड में है। जैसे ही दफ्तरों में दो-तीन दिन के एक साथ अवकाश आते हैं तो लोग उन छुट्टियों में  कुछ और छुट्टियों को जोड़कर किसी पर्यटक स्थल के लिए निकल जाते हैं।    उन्हें समद्री तट से लेकर पहाड़ और अभयारण्यों से लेकर धार्मिक स्थल तक सबकुछ ही पसंद आ रहे हैं। एक बात और कि भारतीय सिर्फ देश के अंदर ही घूमकर संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें देश से बाहर जाना भी अच्छा खासा रास आ रहा है। बुकिंग