मकर संक्रांति महात्म्य : क्यों मनाया जाता है मकर संक्रांति पर्व ?

 

मकर संक्रांति महात्म्य : 

क्यों मनाया जाता है

 मकर संक्रांति पर्व ?


मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 को है। 

पहले कुछ सालों तक यह 14 जनवरी को मनाया जा रहा था। यह पर्व क्यों मनाया जाता है?

इसका कारण है इस समय सूर्य देव उत्तरायण में आते हैं अब उत्तरायण और दक्षिणायन यह क्या है? 

 जिस प्रकार महीने को हम शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में बांटते हैं उसी प्रकार साल को भी दो पक्ष में बांटा जाता है उत्तरायण और दक्षिणायन ।

जब सूर्य कर्क राशि में होते हैं तो वह दक्षिणायन में प्रवेश करते हैं और उस समय मानसून की शुरुआत होती है, और जब 6 महीने बाद सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। 

  कहा जाता है कि इस समय सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसीलिए इसको मकर संक्रांति का पर्व कहते हैं । 

 इसी दिन से सूर्य का तेज बढ़ जाता है इससे हमें सर्दी से राहत मिलने लग जाती है इस दिन के एक महीने पहले से मांगलिक कार्य बंद हो जाते है उसे मल मास कहा जाता है और मकर संक्रान्ति से मांगलिक कार्यों की जैसे शादी– विवाह और अन्य कार्य शुरू हो जाते है ।

मकर संक्रांति का पर्व सिर्फ राजस्थान में ही नहीं देश के कई राज्यों में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है, चाहे उत्तर भारत हो चाहे दक्षिण भारत, चाहे पूर्व भारत या पश्चिम भारत यह सूर्य का पर्व होने के कारण इस पर्व को सारा देश मनाता है राजस्थान में इसे मकर संक्रांति के नाम से, गुजरात में उत्तरायण, पंजाब में लोहड़ी, केरल और तमिलनाडु में पोंगल, बंगाल में दानी पर्व, बिहार और उत्तर प्रदेश में खिचड़ी, इस नाम से इस पर्व को मनाया जाता है। 

 मकर संक्रांति से सूर्य का तेज, उसकी ऊर्जा बढ़ने लगती है और इसीलिए इस दिन लोग उसकी ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए अपनी छत पर और खुले मैदान में पतंग उत्सव  मनाते हैं याने पतंग उड़ाते है। 

 कई लोग तीर्थ स्थान पर स्नान करने जाते हैं।

  तिल और गुड़ से सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। और तिल और गुड़ खाते  हैं बांटते है।

 इस दिन दान पुण्य भी किया जाता है औरतें 13 चीज अपने सास,जेठानी, और परिवार की बड़ी को देती है। 

 जिसे तेरुंदे के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार यह पर्व पूर्ण रूप से सूर्य को समर्पित माना जाता है।

 राधे-राधे 

कविता जोशी "कवि"

अजमेर, राजस्थान

====//////===////==

*हमसे संपर्क करें: मेल पर अपने समाचार भेजें  👇

maruprahar21@yahoo.com 

👉 *मो.वाट्सअप/पे-फोन* 9414007822,                                      मो. 9587670300  ⚘🙏

👉  दैनिक मरु प्रहार समाचार पत्र  केन्द्र व राज्य सरकार से विज्ञापनों के लिये मान्यता प्राप्त समाचार पत्र है। इसमें  सभी प्रकार की  सरकारी गैर सरकारी आम सूचना, अदालती नोटिस, एडवोकेट द्वारा जारी आम सूचनाएं, विज्ञप्ति, निविदाएं आदि बढे समाचार पत्रों के मुकाबले कम  रियायती दर  प्रकाशित की जाती है। 

समाचार पत्र की प्रिन्ट कापी प्राप्त करने के लिये अपने स्थानीय हाकर से मंगवाए।  🙏

अधिक समाचार पढ़े 👇 नीचे किल्क करें 👇 

https://www.dailymaruprahar.page/?m=1

👇 अपने विचार कमेंट्स बाक्स में दें 👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 658, Date : 18-08-2025

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 696, Date : 17-08-2025