वानूआतू में खेला गया क्रिकेट मुकाबला


पोर्ट विला। कोरोना महामारी के कारण जहां दुनिया भर में खेल मुकाबले रुके हुए हैं। वहीं वानूआतू में बारिश के बाद भी महिला घरेलू क्रिकेट लीग का फाइनल खेला गया। दक्षिण प्रशांत क्षेत्र का यह ऊष्णकटिबंधीय द्वीप शायद एकमात्र जगह है जहां इस समय क्रिकेट खेल जा रहा है। वानूआतू क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी शेन डेट्ज को भी इस मैच को देखने के लिये आमंत्रित किया था। वानूआतू क्रिकेट के फेसबुक पेज पर अलग अलग समय पर 3000 से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। इसमें पुरूषों का 10 ओवर का प्रदर्शनी मैच और महिला टी20 फाइनल खेला गया जिसमें मेले बुल्स टीम को जीत मिली हालांकि बारिश की वजह से सुबह टाएफा ब्लैकबर्ड्स और पॉवर शार्क्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका। डेट्ज ने कहा था, ‘‘इस समय दुनिया भर में सिर्फ यही एकमात्र खेल टूर्नामेंट चल रहा है। अभी जो लॉकडाउन में हैं, हम उन सभी को कुछ क्रिकेट दिखा सकते हैं।’’ 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व : नगर कीर्तन आज

DAILY MARU PRAHAR 07.03.2026 दैनिक मरु प्रहार