गृह रक्षा (होमगार्ड) के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

 गृह रक्षा (होमगार्ड) के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम


भीलवाड़ा, 04 दिसंबर। गृह रक्षा (होमगार्ड) के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र समादेष्टा ललित व्यास के निर्देशानुसार 6 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सोमवार को पुलिस लाईन स्थित होमगार्ड कार्यालय में डिप्टी कमाण्डेंट ललित बिहारी व्यास एवं प्लाटून कमाण्डर (पी.सी.) माधव लाल व शान्ति लाल मुख्य आरक्षी व वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे कैरम, रस्सी कस्सी, लंगौरी (सितौलिया), बॉलीबाल प्रतियोगिता शामिल थी। 

        इसके उपरांत स्टॉफ एवं जवानों द्वारा फल वितरण करने हेतु महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्रस्थान कर मरीजों को फल वितरित किए गए एवं गृह रक्षा स्थापना दिवस के बारे में मरीजों के परिजनों को अवगत करवाया और गृह रक्षा में सेवाएं देने हेतु प्रेरित किया।


             महात्मा गांधी चिकित्सालय के पीएमओ ने होमगार्ड स्थापना दिवस के लिए अग्रिम बधाई दी जिसके उपलक्ष्य में गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कमाण्डेंट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अधिक समाचार पढ़े 👇 नीचे किल्क करें 👇 

👇 अपने विचार कमेंट्स बाक्स में दें 👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रिश्तेनाते : रिश्ते- नाते : relationships वर- वधु चाहिए LABANA JAGRATI SANDESH लबाना जागृति सन्देश : रिश्ते - नाते

बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम भारत के चारों पवित्र धामों की जानकारी! 

लबाना सिख समाज को गोर्वानित करने वाली खुश खबर हरमीत कौर "खुशी" बनी गवर्नमेंट स्टाफ नर्स