कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह नहीं रहे

 कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह नहीं रहे, इलाज के लिए दिल्ली एम्स में थे भर्ती 


जयपुर, मरू प्रहार/एजेंसी / राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीतसिंह कुन्नर का इलाज के दौरान निधन हो गया। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से श्री कुन्नर कांग्रेस प्रत्याशी थे।  

राजस्थान विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है ऐसे में एक बुरी खबर आई है। दरअसल करणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कूनर का निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए  दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पिछले तीन दिन से उनका इलाज हो रहा था। इसी दौरान 75 साल के गुरमीत सिंह के निधन की खबर आ गई। उनके निधन के बाद अब राजस्थान में 200 सीटों की जगह 199 सीटों पर ही मतदान होगा। मतदान से ठीक 10 दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी से पार्टी में भी शोक की लहर है। वे करणपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में थे। चुनाव प्रचार के दौरान ही उनकी अचानक तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि उन्होंने 4 नंववर को कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया था। यहां यह भी बतलाते चलें कि गुरमीत सिंह वर्तमान में करणपुर से विधायक  थे उन्होंने 2018 में निर्दलीय चुनाव जीता था।  राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 658, Date : 18-08-2025

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 696, Date : 17-08-2025