भारतीय टीम के लिए यात्रा पाबंदियों में राहत दे सकती है ऑस्ट्रेलियाई सरकार

 
मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया सरकार इस साल के अंत में होने वाले भारतीय टीम के दौरे के लिए यात्रा पाबंदियों को कम कर सकती है। इस प्रकार भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे की इजाजत मिल जाएगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को कोरोना महामारी के कारण लगे वैश्विक लॉकडाउन के कारण भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही नहीं उसने अपने 80 प्रतिशत स्टाफ की भी छंटनी करनी पड़ी है। ऐसे में सीए को दिवालिया होने से बचाने के लिए भारतीय टीम के दिसंबर जनवरी के दौरे में यात्रा पाबंदियों में राहत मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया की सीमाएं अभी 30 सितंबर तक सील है और यात्रा संबंधी पाबंदियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं।‘ इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई सरकार भारतीय टीम को अगले सत्र में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए यात्रा संबंधी प्रतिबंधों में राहत देने पर विचार कर रही है जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को होने वाली आर्थिक तंगी से बचाया जा सके। 
एक रिपोर्ट में कहा गया, ‘सीए को इस संदर्भ में सरकार की ओर से सकारात्मक जवाब मिला है।’ सीए को इस वित्तीय चक्र में 50 करोड़ डॉलर का राजस्व मिलने की उम्मीद थी जिसमें बड़ी रकम प्रसारण अधिकारों से मिलती है पर कोरोना महामारी के कारण सभी खेल आयोजन रुक जाने से उसके लिए मुसीबतें बढ़ गयीं। अगर खाली स्टेडियमों में भी मैच होता है तो उसक उसे पांच करोड़ डॉलर का ही नुकसान होगा। बाकि कमाई प्रसारण अधिकारों से हो जाएगी। वहीं भारतीय टीम का दौरा अगर रद्द होता है तो सीए को भारी नुकसान होगा। लॉकडाउन के कारण पहले ही सीए को 30 करोड़ डॉलर का नुकसान हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन के इस बयान के बाद की उनकी सरकार खेलों की बहाली के लिए हर संभव कदम उठाएगी सीए को भारतीय टीम के दौरे के लिए राहत मिलने की उम्मीदें हैं। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 658, Date : 18-08-2025

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 696, Date : 17-08-2025