सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने खैरथल-तिजारा प्रवास के दौरान पत्रकार दिनेश माखीजा एवं पीआरओ अत्तर सिंह से की सौहार्दपूर्ण मुलाकात
सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने खैरथल-तिजारा प्रवास के दौरान पत्रकार दिनेश माखीजा एवं पीआरओ अत्तर सिंह से की सौहार्दपूर्ण मुलाकात दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता खैरथल, 22 अप्रैल26 । दैनिक मरु प्रहार के सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने नवगठित जिले खैरथल-तिजारा के प्रवास के दौरान स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार दिनेश माखीजा से उनके निवास पर अनौपचारिक व सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान दोनों अनुभवी पत्रकारों ने पत्रकारिता के क्षेत्र के अपने दीर्घकालिक अनुभवों को साझा किया। मुलाकात के दौरान दिनेश माखीजा ने बताया कि वे पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। पूर्व में लम्बे समय तक पंजाब केसरी में सेवाएं देने के बाद वर्तमान में वे राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। माखीजा पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी रहते हैं और क्षेत्र की कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं। जन सम्पर्क अधिकारी से विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता के दौरान स्थानीय जन सम्पर्क कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई। सम्पादक लबाना की इच्छा पर पत्रकार माखीजा ने जिला जन सम्पर्क अध...